न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: लाजवाब म्यूजिक के गायक गणेश लाजवाब यादव द्वारा नाई समाज पर कथित तौर पर गाये गये अश्लील गाने पर नाई समाज आक्रोशित है. इसको लेकर नाई समाज ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे. नाई समाज ने इसे उनके समाज को अपमानित करने वाला बताया। उनका आरोप है कि गाना सामाजिक मर्यादा और महिला सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है. यह गाना लाजवाब म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर मौजूद है. भोजपुरी में गाये गए इस गाने को अश्लील गाना बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़