JMM को पिछड़े समाज से आनेवाले पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, बतौर प्रदेश अध्यक्ष बर्दाश्त नहीं: अमरदीप यादव

झामुमो को राजनीतिक मर्यादा का भी ख्याल नहीं, पहले दिन ही बधाई की जगह कर रहे निंदा

By : Ark Sahuliyar
JMM को पिछड़े समाज से आनेवाले पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, बतौर प्रदेश अध्यक्ष बर्दाश्त नहीं: अमरदीप यादव

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव ने जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है. डॉ. अमरदीप यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक पिछड़ा वर्ग के मूलवासी किसान के बेटे को, जो चार दशक से अधिक समय से बूथ स्तर से संगठन की सेवा कर रहे हैं, झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा ही सामाजिक न्याय, संगठनात्मक लोकतंत्र और कार्यकर्ता सम्मान की सच्ची पक्षधर है.

उन्होंने कहा कि जेएमएम का इतिहास पिछड़ा, आदिवासी और किसान विरोधी नीतियों से भरा रहा है, इसलिए वह एक मेहनतकश, जमीनी और संघर्षशील नेता को बधाई देने के बजाय कटाक्ष और अपमानजनक टिप्पणी कर रही है. यह जेएमएम की संकीर्ण सोच और राजनीतिक हताशा को दर्शाता है. डॉ. यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झारखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, एकता और बढ़ता उत्साह जेएमएम को विचलित कर रहा है, और यही कारण है कि वह अनर्गल बयानबाज़ी पर उतर आई है.

कांग्रेस झामुमो राज्य के पिछड़े वर्ग की राजनीतिक मजबूती बर्दाश्त नहीं होती. इसीलिए पंचायत चुनाव में झामुमो कांग्रेस की सरकार ने पिछड़ों को आरक्षण से वंचित किया. पिछड़ों के आरक्षण को बढ़ाने का वादा करने वाले ठगबंधन ने फिर धोखा ही दिया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि झारखंड का पिछड़ा समाज जेएमएम की इस मानसिकता का लोकतांत्रिक और राजनीतिक जवाब समय पर देगा, और हर साजिश को विफल करेगा. भाजपा कार्यकर्ता सम्मान, सामाजिक समरसता और सशक्त नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रही है — और यही जेएमएम की सबसे बड़ी बेचैनी है.

ये भी पढ़ें- जनहितकारी, मजबूत और दूरदर्शी होगा बजट: डॉ इरफान अंसारी

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

मामले में कोर्ट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों को समय दिया गया है.

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

लखीसराय की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने वीरूपुर थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। irpur

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

मामले में कोर्ट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों को समय दिया गया है.

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है।