न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने किया. इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारीगण, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
अपने संबोधन में बिरेन्द्र प्रधान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलते हुए स्वर्गीय राम विलास पासवान जी ने अपने जीवनकाल में समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी. उनके पदचिन्हों पर चलते हुए आज चिराग पासवान जी उनके अधूरे सपनों को साकार करने तथा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं.
इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता उमेश तिवारी, आदित्य विजय प्रधान, रतन पासवान, उत्तम राय, शिव जी, हाफिजुल हसन, हरि राम, मो॰उद्दीन, ममता रंजन, दीपिका होरो, गुंजन, चुन्नू जी एवं सैंकड़ों अन्य समर्थक उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगाया गया पिन मेमोरियल बैज