जपला-छतरपुर मुख्य सड़क बनी हादसों का कारण, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क बनी हादसों का कारण, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क बनी हादसों का कारण गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिले के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर नहर मोड़ के पास जर्जर सड़क हादसों का कारण बन गई है. बताया जाता है कि सड़क पर बने गड्ढे में बाइक जाने से सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और घायल हो गया. मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान बेलबीघा गांव निवासी हिरा यादव के पुत्र 19 वर्षीय बिमलेश यादव के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार हाल ही में हुई बारिश और नाली के अभाव में सड़क पर पानी जमा हो रहा है, जिससे सड़क उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई है. साथ ही पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी द्वारा सड़क किनारे मिट्टी ऊंची कर देने से जलजमाव की समस्या और बढ़ गई है, मिट्टी सड़क जितना समतल रहता तो पानी बह जाता और सड़क भी जर्जर होने से बचता. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द गड्ढों की मरम्मत कर सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हो सकें.

यह भी पढ़ें: मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की मंगरा आवास पर हुई स्व-गणना, जनगणना 2027 अभियान को मिली रफ्तार

संबंधित सामग्री

सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र की रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित होकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र की रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित होकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदम्पती को दिया आशिष

पश्चिम बंगाल की 15 बूथों पर फिर से होगा मतदान, मगराहाट की 11 और डायमंड हार्बर की चार बूथों पर फिर लगेंगी कतारें

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल की 15 बूथों पर फिर से होगा मतदान, मगराहाट की 11 और डायमंड हार्बर की चार बूथों पर फिर लगेंगी कतारें

रांची के रहनेवाले 7 साल के इशांक सिंह सबसे कम उम्र में पाक स्ट्रेट पार करने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर लौटे रांची

झारखंड

रांची के रहनेवाले 7 साल के इशांक सिंह सबसे कम उम्र में पाक स्ट्रेट पार करने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर लौटे रांची

बरवाडीह में स्व-गणना अभियान को मिली रफ्तार, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने की पहल

झारखंड

बरवाडीह में स्व-गणना अभियान को मिली रफ्तार, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने की पहल

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की मंगरा आवास पर हुई स्व-गणना, जनगणना 2027 अभियान को मिली रफ्तार

झारखंड

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की मंगरा आवास पर हुई स्व-गणना, जनगणना 2027 अभियान को मिली रफ्तार