नंदकिशोर कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पल्स पोलियो दिवस का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया. इस अवसर पर प्रातः 8 बजे से ही दर्जनों बच्चों को पोलियो खुराक पिलाते हुए प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का यह दायित्व है कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत प्रखंड के सभी बूथों एवं चिन्हित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पहुँचकर पल्स पोलियो की दवा पिलाने कार्य स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता के साथ कर रहा है. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, बीपीएम, एएनएम, सहिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बुढ़मू से ठाकुरगांव तक पदयात्रा- सद्गुरू कबीर साहेब संस्था ने जन-कल्याण व जीव-दया का संदेश फैलाया