भरनो में दुम्बो स्कूल का जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, छात्रों से संवाद कर दिए सुझाव

भरनो में दुम्बो स्कूल का जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, छात्रों से संवाद कर दिए सुझाव

भरनो में दुम्बो स्कूल का जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण छात्रों से संवाद कर दिए सुझाव

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान ने गुरुवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुम्बो का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. इस क्रम में शिक्षा अधीक्षक ने सबसे पहले किचन रूम की साफ-सफाई,शौचालय की स्थिति, पेयजल की उपलब्धता तथा विद्यालय भवन की समग्र स्थिति का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश देते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही. निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया तथा कक्षाओं में जाकर बच्चों की वास्तविक उपस्थिति की भी जानकारी ली. 

कक्षा नौ एवं दस के विद्यार्थियों से पढ़ाई-लिखाई से संबंधित सवाल पूछते हुए उनकी शैक्षणिक स्थिति का आकलन किया और उन्हें बेहतर तैयारी के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए.इसी दौरान कक्षा छह की एक छात्रा का नामांकन स्वयं अपने हाथों से कर उन्होंने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया. वहीं कक्षा एक और दो के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण भी किया,जिससे छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.

विद्यालय में कक्षाओं की कमी को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय के प्राचार्य सुमन लता कुमारी एवं दीपक कुमार गुप्ता को दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण का आश्वासन दिया. साथ ही विद्यालय संचालन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. मौके पर विद्यालय के शिक्षक रामानंदन राम,रीता कुमारी, प्रीति तिवारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में राज्य स्तरीय टीम ने किया बरंगा पंचायत निरीक्षण, मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा-

झारखंड

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा- 'राष्ट्रपति का अपमान करने वाली...'