न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के टुटीकेल पंचायत के सोकोरला गुनाडाढ़ी जंगल से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया गया है. मृतक महिला की पहचान सकोरला पुरनापानी निवासी कर्मी देवी के रुप में की गई. परिजनों ने बताया कि कर्मी देवी शनिवार की सुबह महुआ चुनने जंगल गई थी. काफी देर के बाद भी जब कर्मी घर नहीं लौटी तो परीजन उसे ढूंढने निकले.
इसी दौरान कर्मी महुआ पेड़ के नीचे घायल अवस्था में मिली. इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया. साथ ही जांच में जुट गई है. परिजनों के अनुसार कर्मी की मौत जंगली जानवर के हमले के कारण हुई है. महिला के शव में जंगली जानवरों के हमले का भी निशान है. हालांकि महिला की मौत जंगली जानवरों के हमले से होने की पुष्टी नहीं नहीं हो पाई है.
यह भी पढ़ें: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने की SIR को लेकर बैठक, निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति सभी को किया जागरूक