राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क: सोशल मीडिया पर युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने के मामले में चैनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान सिमडेगा जिले के केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनगढ़ा ढोढरीटोली निवासी अल बिनुस डुंगडुंग 24 वर्ष, पिता लाजरुस डुंगडुंग के रूप में हुई है.पीड़िता 20 वर्ष, जो चैनपुर थाना क्षेत्र के महुआटोली जनावल की रहने वाली है, ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.
आवेदन के अनुसार, आरोपी अल बिनुस डुंगडुंग और पीड़िता के बीच साल 2022 से प्रेम संबंध था. इस दौरान आरोपी ने चुपके से पीड़िता की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे. पीड़िता का आरोप है कि 1 दिसंबर 2025 को आरोपी ने 'Leppa Binu' नाम की फेसबुक आईडी से उसकी फोटो और वीडियो को सार्वजनिक कर दिया. इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और जान से मारने की धमकी देना भी शुरू कर दिया था.मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर पुलिस ने कांड संख्या 48/25 दर्ज कर जांच शुरू की.
पुलिस ने विभिन्न धाराओं (78(2), 79, 351(2), 352 BNS एवं 67(A) IT Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया.आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करें और किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या उत्पीड़न की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें.
यह भी पढ़ें: अंबेडकर जयंती पर काजल मेडिकल बचरा ने प्याऊ का किया शुभारंभ,आम लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल