रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड के पासुबेड़ा गांव में निषाद समाज की अहम बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष 137 वां वार्षिक देवी पूजा* करने का निर्णय 10 मई 2026 दिन रविवार को पश्चिमी सिंहभूम के प्राचीन शीतला मंडप एवं ग्राम देव का पासुबेड़ा गांव में धूमधाम से करने का निर्णय हुआ. इस अवसर पर पूरे विधि- विधान के साथ परंपरा को निभाते हुए मां शीतला एवं ग्राम देव बाबा की श्रद्धा पूर्वक पूजा एवं आराधना की जाएगी.
ज्ञात हो कि पासुबेड़ा गांव में वार्षिक देवी पूजा आदिकाल से निषाद समाज के लोग करते आ रहे हैं, यहां का मां शीतला का मंडप काफी पुराना, चर्चित और प्राचीन है, जो जागृत होने के साथ यहां के लोगों को आस्था से जोड़ती है. दूर दराज से लोग यहां पूजा- पाठ करने आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मानसिक करते हुए मां की आराधना करते हैं. यहां के पूजा का विशेष महत्व है जो पूरे धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ की जाती है, जिससे गांव के लोगों को सुख शांति और समृद्धि मिलती है. इस पूजा को करने से कई तरह की बीमारियों से निजात मिलता है एवं गर्मी की तपिश थोड़ी कम होती है ऐसी मान्यता है. विभिन्न समाज के लोग अपने- अपने रीति रिवाज से मां शीतला की पूजा एवं आराधना करते है.
इस बैठक में महेंद्र निषाद सुंदरलाल निषाद बबलू निषाद विश्वनाथ निषाद राहुल निषाद सीताराम निषाद छोटू निषाद विष्णु निषाद चंदन निषाद मुकुंद निषाद अरविंद निषाद के साथ अन्य, गांव के निषाद समाज के लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वाणिज्य संकाय की पीएचडी मौखिक परीक्षा संपन्न, सोनम कुमारी को पीएचडी उपाधि की अनुशंसा