बहरागोड़ा में दहशत खत्म! सेना ने डिफ्यूज किया 227 किलो का विशालकाय बम

बहरागोड़ा में दहशत खत्म! सेना ने डिफ्यूज किया 227 किलो का विशालकाय बम

बहरागोड़ा में दहशत खत्म सेना ने डिफ्यूज किया 227 किलो का विशालकाय बम

न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा:
जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला विशालकाय बम आज सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया. करीब 227 किलोग्राम वजनी इस शक्तिशाली बम को डिफ्यूज करने के लिए भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया था. सोमवार से ही सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे इलाके को सुरक्षा घेरा बनाकर छावनी में तब्दील कर दिया गया था. आम लोगों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी गई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सेना की टीम ने दो दिनों तक बम का तकनीकी निरीक्षण किया. इस दौरान उसकी स्थिति, विस्फोटक क्षमता और संभावित प्रभाव क्षेत्र का बारीकी से आकलन किया गया. सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बुधवार को इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का हो सकता है. दशकों पुराने इस बम में अब भी भारी विस्फोट की क्षमता मौजूद थी, जिससे बड़ा खतरा बना हुआ था.सेना और प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है. संभावित बड़े हादसे को टालने में यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ.

यह भी पढ़े: कोडरमा में हाथियों का तांडव: ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों पर हमला, 2 की मौत, कई घायल

संबंधित सामग्री

JMM केंद्रीय समिति की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर हो रही चर्चा 

झारखंड

JMM केंद्रीय समिति की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर हो रही चर्चा 

70 लाख सालाना कमाई, लग्जरी लाइफ.. फिर भी खुश नहीं था इंजीनियर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

देश-विदेश

70 लाख सालाना कमाई, लग्जरी लाइफ.. फिर भी खुश नहीं था इंजीनियर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस ट्रेन के प्रस्थान समय पर हुआ परिवर्तन

झारखंड

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस ट्रेन के प्रस्थान समय पर हुआ परिवर्तन

कोडरमा में हाथियों का तांडव: ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों पर हमला, 2 की मौत, कई घायल

झारखंड

कोडरमा में हाथियों का तांडव: ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों पर हमला, 2 की मौत, कई घायल

23 अप्रैल को पड़वा आएंगे डुमरी विधायक जयराम महतो, विस्थापितों की मांगों को देंगे समर्थन

झारखंड

23 अप्रैल को पड़वा आएंगे डुमरी विधायक जयराम महतो, विस्थापितों की मांगों को देंगे समर्थन