विद्यालय में गौमांस मिलने से भड़का रोष, रोहतास में माहौल तनावपूर्ण, जांच के आदेश

विद्यालय में गौमांस मिलने से भड़का रोष, रोहतास में माहौल तनावपूर्ण, जांच के आदेश

रोहतास के एक सरकारी विद्यालय में गौमांस मिलने की खबर से इलाके में भारी तनाव फैल गया और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया

विद्यालय में गौमांस मिलने से भड़का रोष रोहतास में माहौल तनावपूर्ण जांच के आदेश

विद्यालय में गौमांस मिलने से भड़का रोष, |

न्यूज 11भारत / बिहार डेस्क 

अविनाश श्रीवास्तव / रोहतास -  रोहतास जिले से बुधवार की सुबह एक सरकारी विद्यालय से बेहद हीं संवेदनशील मामला सामने आया है। दरअसल राजपुर प्रखंड के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में गोमांस मिलने के बाद आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

हाईलाइट्स :

  • रोहतास के सरकारी विद्यालय के कमरे से चार प्लास्टिक बैग में मिला संदिग्ध गौमांस
  • घटना के बाद इलाके में तनाव, बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे स्कूल परिसर
  • शिक्षकों पर लगे गंभीर आरोप, गिरफ्तारी की मांग तेज
  • प्रशासन मौके पर पहुंचा, सुरक्षा बल तैनात कर जांच का दिया आश्वासन

विद्यालय के कमरे से भारी मात्रा में गोमांस बरामद 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब विद्यालय खुला, तो विद्यालय के कमरे से काले रंग की कुल चार प्लास्टिक की थैली में काफी मात्रा में गौ मांस मिला। देखते हीं देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरफ फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में जमा हो गए। ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अनवर सहित कुल पांच शिक्षकों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का हंगामा, कार्रवाई की मांग 

इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया और दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में कुल पांच शिक्षक मुस्लिम समुदाय से हैं, जो धोखे से विद्यालय के बच्चों को गोमांस खिलाने की फिराक में थे। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विद्यालय के आसपास का इलाका हिंदू बहुल है और विद्यालय में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे भी हिंदू समुदाय से आते हैं, लेकिन वर्षों पहले एक साजिश के तहत विद्यालय का नामकरण उर्दू मध्य विद्यालय कर दिया गया।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम, स्थिति नियंत्रित 

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं विक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार अपने दल बल के साथ विद्यालय पहुंचे और घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल एसडीएम ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विद्यालय में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

इसे भी पढ़ें - पप्पू यादव पागल हो गया है, वो पहले अपनी पत्नी से जाकर पूछे ... अंनत सिंह ने पप्पू यादव पर साधा निशाना ...

संबंधित सामग्री

 विवाद में घिरे पप्पू यादव, बीजेपी महिला नेताओं का तीखा पलटवार—कहा, तुरंत माफी मांगे

राजनीति

विवाद में घिरे पप्पू यादव, बीजेपी महिला नेताओं का तीखा पलटवार—कहा, तुरंत माफी मांगे

बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई महिला नेताओं ने सांसद पप्पू यादव के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। इस मौके पर श्रेयसी सिंह, मैथिली ठाकुर, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी

गया में चादरपोशी कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी,कैबिनेट बैठक, शराबबंदी और एनकाउंट पर कह दी बड़ी बात!

राजनीति

गया में चादरपोशी कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी,कैबिनेट बैठक, शराबबंदी और एनकाउंट पर कह दी बड़ी बात!

गया में चादरपोशी कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कई राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने शराबबंदी, एनकाउंटर, कैबिनेट बैठक और बंगाल चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।

गुफा में छिपा था तबाही का जखीरा, IED व हथियार बरामद कर सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश

क्राइम

गुफा में छिपा था तबाही का जखीरा, IED व हथियार बरामद कर सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश

पंचरुखिया क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने गुफा से IED और हथियार बरामद कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

बिहार

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

पटना-भोजपुर-सासाराम फोरलेन सड़क के निर्माण का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण से पटना से सासाराम तक का चार घंटे का सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।

सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट मीटिंग आज, मुख्य सचिवालय में तैयारियों के दिए निर्देश

राजनीति

सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट मीटिंग आज, मुख्य सचिवालय में तैयारियों के दिए निर्देश

22 अप्रैल को शाम 6 बजे पटना के मुख्य सचिवालय में बिहार मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। बैठक में कई बड़े प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।