न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया.पार्टी के सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव जिला सचिव माईकिल मुर्मू उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे समाद अली ने बताया कि केंद्रीय समिति के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया धनुषपूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय से शिवू सोरेन चौक तक प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया.झामुमो की ओर से आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर और चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं. पार्टी का दावा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अन्य दोनों चुनाव आयुक्तों की चिंताओं को दरकिनार करते हुए उनकी सहमति और जानकारी के बिना कई फैसले लिए हैं.
यह भी पढ़ें: आज आयोग का घेराव, तब सीईसी को राज्यसभा और मंत्री पद, कांग्रेस अपना इतिहास देखे - प्रतुल शाहदेव