गैंगस्टर फहीम खान

गैंगस्टर फहीम खान के घर पर एके-47 से हुई फायरिंग मामले में आया कोर्ट का फैसला, तीन आरोपी दोषी करार 

3 तारीख को कोर्ट सुनाएगा सजा 

By : Ark Sahuliyar
गैंगस्टर फहीम खान के घर पर एके-47 से हुई फायरिंग मामले में आया कोर्ट का फैसला, तीन आरोपी दोषी करार 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
गैंगस्टर फहीम खान के घर पर एके-47 से 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और कथित शूटर तनवीर आलम को दोषी पाया. अब सजा के बिंदु पर 3 तारीख को  कोर्ट का निर्णय आएगा. जिला व सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने यह फैसला सुनाया. इस चर्चित मामले में साबिर आलम के भाई शाहिद आलम, वासेपुर निवासी शहादत हुसैन और पटना निवासी कथित शूटर तनवीर आलम के खिलाफ ट्रायल चल रहा था. हमले में फहीम के बॉडीगार्ड की मौत हुई थी. यह मामला 29 जनवरी-2004 का है. हमले में फहीम खान ने पड़ोसी की छत से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी. फहीम के बॉडीगार्ड बिहार के अरवल निवासी विनोद शर्मा की फायरिंग में मौत हो गई थी. घटना में शाहिद के पैर में गोली लगी थी. 

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

इसी मामले में कोशीलाल प्रसाद और अन्यों ने PGTTCE-2023 परीक्षा में नियोजन प्राप्त करने के लिए सिस्टम की हैकिंग के आरोप में एक हस्तक्षेप आवेदन (I.A) भी दायर किया है.

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में दिलीप कुमार पासवान, दीपक कुमार और आनंद कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

आज आयोग का घेराव, तब सीईसी को राज्यसभा और मंत्री पद, कांग्रेस अपना इतिहास देखे - प्रतुल शाहदेव

आज आयोग का घेराव, तब सीईसी को राज्यसभा और मंत्री पद, कांग्रेस अपना इतिहास देखे - प्रतुल शाहदेव

आयोग ने एक सुर में दिया जवाब, कांग्रेस तथ्यों का जवाब देने के बजाय सड़क पर उतरकर चुनाव आयोग का घेराव कर रही है - प्रतुल

PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल 

PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल 

बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे.