न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की गिरिडीह में आयोजित अहम बैठक में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा शामिल हुईं. बैठक के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की और संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की.
बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई.
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया. पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी मंथन हुआ. दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की और उनके योगदान को स्मरण किया.