भरनो प्रखंड क्षेत्र में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से सब्जी की फसल तबाह, क्षेत्र के...

भरनो प्रखंड क्षेत्र में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से सब्जी की फसल तबाह, क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता

भरनो प्रखंड क्षेत्र में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से सब्जी की फसल तबाह क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क:  भरनो प्रखंड के डोंबा, डूडीया,दतिया, परवल समेत आसपास के कई गांवों में मंगलवार की शाम आए तेज आंधी-तूफान,मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. इस प्राकृतिक आपदा से सैकड़ों एकड़ में लगी सब्जी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे क्षेत्र के किसान गहरे सदमे में हैं.

गौरतलब है कि डोंबा गांव क्षेत्र में सब्जी उत्पादन के लिए जाना जाता है.यहां की बड़ी आबादी वर्षभर सब्जी की खेती कर अपनी आजीविका चलाती है.लेकिन इस बार मौसम की बेरुखी ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है.स्थानीय किसान गोपाल महतो ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में खीरा,भिंडी, कद्दू,फूलगोभी और बंधा गोभी की फसल लगाई थी, जो ओलावृष्टि के कारण पूरी तरह नष्ट हो गई. वहीं केदार महतो,प्रकाश महतो,शिव महतो,बालों महतो,बुधवा महतो,भास्कर महतो,और भगवती महतो के खेतों में लगी गाजर,मिर्ची और भिंडी की फसल भी बर्बाद हो गई.

किसानों का कहना है कि यदि केवल सामान्य बारिश होती तो फसलों को लाभ मिलता,लेकिन ओलावृष्टि ने उनकी कमर तोड़ दी है.लगातार हो रही बारिश भी सब्जी फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है,जिससे पौधे पीले पड़ रहे हैं और उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

इधर बेमौसम बारिश और अचानक आने वाले तेज तूफानों के कारण न सिर्फ फसलें बर्बाद हो रही हैं,बल्कि कई गरीब परिवारों के आशियाने भी प्रभावित हो रहे हैं.इससे किसानों के सामने दोहरी मार की स्थिति उत्पन्न हो गई है.फसलों के नुकसान का असर अब बाजार पर भी दिखने लगा है.सब्जियों की आपूर्ति घटने से कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है,जिससे आम उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ रहा है.

किसानों ने बताया कि उन्होंने बैंकों से ऋण लेकर खेती की थी,लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने उन्हें और अधिक कर्ज के बोझ तले दबा दिया है.अब उन्हें ऋण चुकाने की चिंता सता रही है.किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है,ताकि उन्हें इस कठिन समय में राहत मिल सके.वहीं स्थानीय स्तर पर भी किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

यह भी पढें: लेस्लीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

झारखंड

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

झारखंड

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष