न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: दिल्ली से वापस लौटते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) की भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू से जमशेदपुर स्थित टाटा अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि अब उनकी स्थिति में पहले से काफी सुधार है. प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष के यथाशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से वे शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होंगी एवं पूर्ववत ऊर्जा के साथ संगठनात्मक कार्यों में पुनः सक्रिय भूमिका में दिखेंगी. बता दें कि गीता बालमुचू पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं. इस दौरान पर जमशेदपुर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, कुलवंत सिंह ‘बंटी’, गुंजन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन ने की खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने चाईबासा जिलाध्यक्ष का जाना कुशलक्षेम
पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुईं थी पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) की जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू
संबंधित सामग्री
CM हेमंत सोरेन से मिला विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों का डेलीगेशन, सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
CM हेमंत सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात
खुशबू कुमारी की संदेहास्पद मौत मामला: आरोपी प्रेमी नेहाल वर्मा को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज
अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने वाली खुशबू कुमारी की संदेहास्पद मौत मामले में जेल में बंद आरोपी प्रेमी नेहाल वर्मा को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.
IND vs WI टी20: JSCA स्टेडियम जाने से पहले देख लें पार्किंग प्लान, कहीं मिस न हो जाए क्रिकेट का रोमांच
भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग और आवागमन की विशेष व्यवस्था की है.
आधार कार्ड में बदला नाम, बनाई फर्जी वंशावली.. जमीन फर्जीवाड़े के सनसनीखेज मामले का पर्दाफ़ाश, आरोपी गिरफ्तार
जमीन फर्जीवाड़े के सनसनीखेज मामले का पर्दाफ़ाश हुआ है. जालसाज ने आधार कार्ड में अपना नाम बदलकर और फर्जी वंशावली बनाकर फर्जीवाड़ा किया.
कल रांची पहुंचेगी भारत और वेस्टइंडीज की टीम, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंडी तौर तरीके से होगा स्वागत
एयरपोर्ट से सीधे रेडिसन ब्लू होटल के लिए रवाना होंगी दोनों टीमें