न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कल (बुधवार) इंडिया गठबंधन राजधानी रांची में 'वोट बचाओ देश बचाओ मार्च' निकालेगी. मार्च में इंडिया गठबंधन दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दोपहर 12 बजे शहीद चौक से मार्च निकालेगा. जिसके बाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन होगा. महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की घोषणा की. उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया.
यह भी पढ़ें- काम में लापरवाही पर एक्शन: पेयजल स्वच्छता विभाग मेदिनीनगर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, SDO और JE को शो-कॉज