न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने वाली खुशबू कुमारी की संदेहास्पद मौत मामले में जेल में बंद आरोपी प्रेमी नेहाल वर्मा को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त कुलदीप की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. नेहाल ने 5 सितंबर को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी थी. इससे पहले एक बार अग्रिम जमानत और एक बार नियमित जमानत कोर्ट से खारिज हो चुकी है.
मामला 12 नवंबर 2018 का है. खुशबू का शव फंदे से लटकता मिला था. बेटी का शव देख मां को हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद मां की भी मौत हो गई थी. मां और बेटी दोनों की चिता एक साथ जली थी. घटना के बाद प्रेमी नेहाल वर्मा फरार हो गया था. 1 फरवरी 2020 को अरगोड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद है. आरोपी प्रेमी सुखदेवनगर क्षेत्र के इंद्रपुरी का रहने वाला है, जबकि खुशबू रुगड़ीगढ़ा की रहने वाली थी. मामले में खुशबू के पिता ने नेहाल वर्मा समेत अन्य पर संदेह जाहिर करते हुए हत्या का आरोप लगाकर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
यह भी पढ़ें- आधार कार्ड में बदला नाम, बनाई फर्जी वंशावली.. जमीन फर्जीवाड़े के सनसनीखेज मामले का पर्दाफ़ाश, आरोपी गिरफ्तार