जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल को इग्नोर कर रहे राज्य के अधिकारी: बाबूलाल मरांडी

जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल को इग्नोर कर रहे राज्य के अधिकारी: बाबूलाल मरांडी

बोकारो जिला के डीसी, एसपी, एसडीओ नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री का फोन भी नहीं उठाते

जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल को इग्नोर कर रहे राज्य के अधिकारी बाबूलाल मरांडी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर बड़ी नाराजगी जताई है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज सुबह लगभग 11 बजे उन्होंने जनसरोकार से जुड़े एक मामले में बात करने के लिये बोकारो जिले के एसपी, डीसी और एसडीओ को उनके सरकारी एवं ग़ैर सरकारी नंबरों पर कॉल किया और करवाया. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन तीनों प्रमुख अफ़सरों के सरकारी-एवं ज्ञात ग़ैर सरकारी नंबर्स  स्विच ऑफ थे. 

उन्होंने कहा कि अगर दिन के 11 बजे जिले के शीर्ष अधिकारी ही संपर्क से बाहर हों, तो यह बताने की जरूरत नहीं कि सरकार कितनी “गंभीरता” से काम कर रही है और ऐसे अधिकारी कितने ग़ैर ज़िम्मेदार हैं? 

अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी तीन-तीन, चार-चार मोबाइल नंबर रखते हैं
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह भी जानकारी मिली है कि झारखंड के अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी तीन-तीन, चार-चार मोबाइल नंबर रखते हैं—एक सरकारी नंबर, जो कभी उठाया नहीं जाता, दूसरा प्राइवेट नंबर, जो सिर्फ दोस्तों और परिचितों के लिए होता है, और बाकी सीक्रेट नंबर, जो “सेटिंग-गेटिंग” और “धंधे” के लिए प्रयोग होता है.

वसूली,दलाली केलिए सात आठ मोबाइल नंबर तक रखते हैं एक अधिकारी
उन्होंने कहा कि समाचारों में भी आया था कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तो सात-आठ फोन तक एक बैग में साथ रखकर चलते हैं और उनके लिये दलाली और वसूली का काम सँभाल रहे कुछ लोग भी थोक के भाव मोबाइल रखकर “नेटवर्किंग” एवं वसूली की रकम को जगह पर पहुंचाने का काम संभाले हुए हैं. 

मुख्यमंत्री के आंखों में भी धूल झोंक रहे ऐसे अधिकारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मेरी बातों पर यकीन न हो तो खुद से भी पता कर लें कि उनके  ऑंख में धूल झोंक कर बेनामी नंबरों से ऐसे अफ़सर कैसे -कैसे धंधा कर रहे हैं? यह स्थिति प्रशासनिक अनुशासन पर गंभीर सवाल उठाती है. 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को  इस पर संज्ञान लेना चाहिए. अधिकारियों को कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया गया है. अगर जनप्रतिनिधियों को ही अधिकारियों से बात करने में इतनी कठिनाई हो रही है, तो आम जनता का हाल सहज ही समझा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- रांची रेलमंडल की सीनियर DCM शुचि सिंह ने किया रांची रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
 

संबंधित सामग्री

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

झारखंड

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला.

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

झारखंड

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

झारखंड

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की.

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

झारखंड

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के करकट्टा विश्रामपुर स्थित केडीएच परियोजना की बंद खदान के गोफ में रविवार अपराह्न करीब चार बजे एक 19 वर्षीय स्थानीय युवक कूद गया.

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोधाशोली स्थित कार्यालय में पश्चिम बंगाल सरकार के पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य