न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: लातेहार एसपी कुमार गौरव के अध्यक्षता में बालूमाथ थाना परिसर में बुधवार को मुख्य धारा में लौटे नक्सली एवं उनके परिवार जनों से बैठक कर एसपी ने सीधा संवाद किया .एसपी ने थाना अंतर्गत से मुख्य धारा में लौटे नौ नक्सली एवं उनके परिजन से उनके सुख दुख की जानकारी ली . मौके पर एसपी ने सरकार द्वारा दी गई अब तक लाभ की जानकारी दी एवं बाकी योजनाओं का लाभ यथाशीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर एसपी कुमार गौरव ने कहा कि मुख्य धारा में लौटे नक्सली एवं उनके परिजन को सरकार द्वारा नई दिशा नीति के तहत कई सुविधाएं दी जा रही है जिसमें बच्चों की प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई लिखाई के लिए प्रतिमा लगभग 12 हजार रुपए की खर्च,5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, लाखों की जीवन बीमा, चार डिसमिस जमीन एवं आवास योजना का लाभ, राशन कार्ड, पेंशन ,रोजगार के लिए चार लाख रुपए की सब्सिडी पर लोन, केस लड़ने के लिए वकील खर्च आदि सुविधाएं दी जा रही है.
उन्होंने कहा, उनके परिवार के सुख और व्यवस्था का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता है.मौके पर उपस्थित परिजनों ने पानी सड़क आदि का समस्या बतलाया जिसे एसपी कुमार गौरव ने त्वरित पहल करते हुए मौके पर महजूद बीडीओ सोमा उरांव एवं अंचलाधिकारी बालेश्वर राम से समस्या का समाधान करने का दिशा निर्देश दिया गया.साथ ही इनकी कुशल छेम की जानकारी के लिए थाना स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को मिलते रहने का दिशा निर्देश दिया गया.
मौके पर कई परिवार का पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कार्ड दिया गया ताकि वह अपने परिवार का भारत राज्य के किसी भी बड़े हॉस्पिटल में इलाज करा सकें.6 लोगों का जमीन आवंटी हो जाने की बात बताई गई .बचे 3 लोगों का प्रक्रिया जारी होने, यथा शीघ्र समुचित सुविधा व्यवस्था देने का आश्वासन दिया गया. ज्ञात हो कि लातेहार जिला में वर्ष 2025 से लेकर अब तक विभिन्न संगठनों से कुल 51 नक्सलियों ने हिंसा छोड़ मुख्य धारा में लौटे हैं जो राज्य भर में सर्वाधिक है.
एसपी की इस पहल की आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और उनके परिजनों ने की सराहना
उनका कहा था कि आत्मसमर्पण के दौरान एसपी ने जो वादा किया था वह पूरा किया जा रहा है. अपने परिवार समाज के बीच रह कर बहुत अच्छा लग रहा है.
शहरी क्षेत्र में जमीन आवंटित करने की मांग
मुख्य धारा में लौटे नक्सली एवं उनके परिजन ने बैठक में एसपी से निवेदन किया कि सरकार द्वारा मिलने वाली जमीन शहरी क्षेत्र में दिया जाय ताकि बच्चों की बधाई लिखाई के साथ साथ व्यवहारिक जीवन जीने में सहूलियत हो सके.
इस बैठक में एसपी कुमार गौरव के अलावे डीएसपी संजीव कुमार मिश्र, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह,बीडीओ सोमा उरांव, अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, देवेन्द्र कुमार,धीरज कुमार,अशोक कुमार,होसेन डांग,गौतम कुमार,स अ नी संजय कुमार, एम ओ सन्नी कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारों ने योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: पेयजल, एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सचिव अबु इमरान, हटिया, गोंदा और रुक्का जलापूर्ति प्लांटों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश