न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में अप्रैल महीने में ही मौसम ने दोहरा रूप दिखाना शुरू कर दिया हैं. एक तरफ जहां राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, वहीं दूसरी और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया हैं. मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं.
देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा और बारिश होने की संभावना हैं. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं.
इधर गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा हैं. राज्य के चार जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया हैं. जमशेदपुर में 40.2 डिग्री, सरायकेला में 40.9 डिग्री, चाईबासा में 40.3 डिग्री और डाल्टेनगंज में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक हैं. राजधानी रांची में भी अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती हैं. इसके बाद अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं. वहीं 19 अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई हैं. पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता हैं. पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज में 42.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
यह भी पढ़े: नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा, हजारीबाग का युवक निकला असली मास्टरमाइंड.. पाकिस्तानी हैंडल से जुड़े है तार