प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: जिला परिषद के माध्यम से एकबार फिर से बस स्टैंड मे दुकान निर्माण कराने के साथ साथ दुकान निर्माण मे पूर्व के विस्थापित दुकानदारों को दुकान का लाभ दिलाने को लेकर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर के द्वारा की गई सार्थक पहल के बाद शनिवार जिला परिषद के सचिव उप विकास आयुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने चिन्हित सभी विस्थापित दुकानदारों के साथ बैठक की.
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ जिला परिषद के सदस्य संतोषी शेखर, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू समेत अन्य लोग मौजूद थे. बैठक के दौरान प्रखंड विकास पर अधिकारी ने सभी विस्थापित दुकानदारों को बताया कि जिला परिषद के माध्यम से दुकानों का निर्माण कराया जाएगा अरुण दुकानों में विस्थापित दुकानदारों को प्राथमिकता देते हुए इसका लाभ दिया जाएगा. उन्होंने यह अभी कहा कि दुकान का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्हें पूर्व से कोई सरकारी दुकान का लाभ नही मिला हो साथ व प्रखंड के नागरिक हो.
उप विकास आयुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि दुकान निर्माण के पूर्व सभी विस्थापितों को एक लाख रूपये जमा करना होगा बाकि शेष राशि जिला परिषद के मद से लगा कर निर्माण कराया जायेगा. जिला परिषद संतोषी ने बताया की पूर्व के नियमों के तहत दुकान निर्माण की आवंटन की व्यवस्था से जरूरतमंद विस्थापित दुकानदार वंचित हो जाते जिसे देखते हुए उप विकास आयोग से अनुरोध कर बोर्ड की बैठक में नए नियम को पारित करवाया गया ताकि जरूरतमंद विस्थापितों को इसका लाभ मिल सके अब वह अपना जीवन बेहतर तरीके से जीवनयापन कर सके.
उन्होंने अभी कहा एक दो माह माह मे निर्माण कार्य की प्रक्रिया को धरातल पर उतर जाएगा. बैठक के दौरान मौके पर प्रखंड सहायक अखिलेश कुमार हुलास कुमार सिंह रोहन गुप्ता मजहर हुसैन राकेश कुमार निरंजन प्रसाद बैजनाथ राम समेत अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: छोटे भाई की शादी का न्योता बांटने निकले बड़े भाई की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायल