प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना अभियान को गति देने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई. इस क्रम में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह का स्व-गणना उनके मंगरा स्थित आवास पर जनगणना कोषांग बरवाडीह टीम द्वारा कराया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रेश्मा रेखा मिंज उपस्थित रहीं और पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया. बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने कहा कि स्व-गणना की सुविधा से लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं.जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बन रही है. उन्होंने लोगों से 15 मई तक अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की.वहीं विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसमें सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने लोगों से आगे आकर स्व-गणना करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.इस अवसर पर जनगणना कोषांग बरवाडीह टीम के सदस्य अखिलेश कुमार, पप्पू समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने तकनीकी सहयोग प्रदान किया.
यह भी पढ़ें: झारखंड के 17 हज यात्रियों का एक नूरानी काफिला मुंबई एंबार्केशन प्वाइंट से मदीना शरीफ के लिए रवाना