बरवाडीह में स्व-गणना अभियान को मिली रफ्तार, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने की पहल

बरवाडीह में स्व-गणना अभियान को मिली रफ्तार, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने की पहल

बरवाडीह में स्व-गणना अभियान को मिली रफ्तार जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने की पहल

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह//डेस्क: जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को गति देने के उद्देश्य से बरवाडीह में जागरूकता गतिविधियों को तेज किया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर का स्व-गणना उनके बरवाडीह बस स्टैंड स्थित आवास पर कराया गया. इस पहल को अभियान के प्रति लोगों को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रेश्मा रेखा मिंज भी उपस्थित रहीं. उन्होंने स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि यह एक सरल और सुविधाजनक व्यवस्था है, जिसके माध्यम से लोग स्वयं अपनी जनसंख्या से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं.

उन्होंने प्रखंडवासियों से अपील की कि वे 15 मई तक अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना कर अभियान को सफल बनाएं. जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने स्व-गणना को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे न केवल सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन संभव होगा, बल्कि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सटीक आंकड़े भी उपलब्ध होंगे. उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार की जानकारी समय पर दर्ज करें.

स्थानीय प्रशासन द्वारा भी लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग इस प्रक्रिया को समझें और इसमें भागीदारी सुनिश्चित करें. अधिकारियों का कहना है कि स्व-गणना से जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा. इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों को स्व-गणना के महत्व और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: जपला-छतरपुर मुख्य सड़क बनी हादसों का कारण, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल

संबंधित सामग्री

सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र की रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित होकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र की रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित होकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदम्पती को दिया आशिष

पश्चिम बंगाल की 15 बूथों पर फिर से होगा मतदान, मगराहाट की 11 और डायमंड हार्बर की चार बूथों पर फिर लगेंगी कतारें

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल की 15 बूथों पर फिर से होगा मतदान, मगराहाट की 11 और डायमंड हार्बर की चार बूथों पर फिर लगेंगी कतारें

रांची के रहनेवाले 7 साल के इशांक सिंह सबसे कम उम्र में पाक स्ट्रेट पार करने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर लौटे रांची

झारखंड

रांची के रहनेवाले 7 साल के इशांक सिंह सबसे कम उम्र में पाक स्ट्रेट पार करने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर लौटे रांची

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क बनी हादसों का कारण, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल

झारखंड

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क बनी हादसों का कारण, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की मंगरा आवास पर हुई स्व-गणना, जनगणना 2027 अभियान को मिली रफ्तार

झारखंड

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की मंगरा आवास पर हुई स्व-गणना, जनगणना 2027 अभियान को मिली रफ्तार