निरीक्षण

रेल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी लगाने का निर्देश

एसडीपीओ ने रेलवे के आरओएच शेड का भी निरीक्षण किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रेल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी लगाने का निर्देश

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र राम ने बरवाडीह रेलवे क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईओडब्लू कार्यालय, पीडब्लूआई कार्यालय समेत अन्य रेल कार्यालयों का दौरा किया। इन कार्यालयों के बाहर खड़े होने वाले दोपहिया वाहनों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यालय परिसर एवं आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया।एसडीपीओ ने रेलवे के आरओएच शेड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेड में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ वहां किए जा रहे कार्यों की जानकारी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों से ली। उन्होंने कहा कि रेल क्षेत्र की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। रेलवे के सभी विभागों एवं डिपो को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने क्षेत्र में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से कहा कि सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल स्थानीय थाना प्रभारी को इसकी सूचना दें। साथ ही किसी भी समस्या या सुझाव को लेकर वे सीधे उनके कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।मौके पर सीओ लोकेश सिंह, इंचार्ज अशोक पातर, जितेंद्र कुमार, गौरव यादव समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी नेसार अंसारी को फांसी की सजा

संबंधित सामग्री

सिमडेगा के सत्यांश राज केशरी ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बने चैंपियन

सिमडेगा के सत्यांश राज केशरी ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बने चैंपियन

अंडर-13 बॉयज डबल्स में शानदार प्रदर्शन कर राज केशरी ने जीता खिताब<br/><br/>

क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

लोगों में टिकट लेने की ऐसी जोश उमड़ी है कि है कई क्रिकेट प्रेमी कल रात से ही JSCA स्टेडियम पहुंच गए हैं. टिकट काउंटर के पास लोग कंबल लेकर रात से ही बैठ गए.

चैंपियन बेटी सलीमा को गले लगाकर छलक पड़ा पिता का गर्व, आँखों से बयां हुई वर्षों की तपस्या

चैंपियन बेटी सलीमा को गले लगाकर छलक पड़ा पिता का गर्व, आँखों से बयां हुई वर्षों की तपस्या

एशियन गेम्स में हॉकी का स्वर्ण जीतकर लौटी सिमडेगा की बेटी का पिता सुलक्षण टेटे ने किया भावुक स्वागत, बोले: बेटी ने कर दिया मेरा सपना पूरा.

जमशेदपुर: बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

जमशेदपुर: बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

इधर शूटर अजीत मंडल और उसके दो साथियों के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की.