न्यूज11 भारत
कुड़ू/डेस्क: प्रतिनिधि: लोहरदगा एसडीओ अमित कुमार ने गुरुवार को कुडू प्रखंड क्षेत्र के बाजार टांड़ स्थित विभिन्न खाद एवं बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ ने दुकानों में उपलब्ध खाद-बीज के स्टॉक, अभिलेखों एवं बिक्री व्यवस्था की जांच की. निरीक्षण के दौरान बाजार टांड़ स्थित निलय बीज भंडार सहित बाईपास रोड, मेन रोड में कई दुकानों का ऑडिट किया गया. एसडीओ ने दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर खाद-बीज की बिक्री करने, स्टॉक एवं बिक्री पंजी को नियमित रूप से संधारित रखने तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि खाद एवं बीज की कालाबाजारी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान कुडू अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: भुरकुण्डा के श्रीअग्रसेन स्कूल में विश्वकवि रवींद्र संगीत के बीच मनी टैगोर की पुण्यतिथि