गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
पंचायत सरहुल पूजा समिति के द्वारा मंगलवार को जयरागी बाजारटांड़ में पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया. प्रकृति पूजा और आदिवासी संस्कृति के इस महत्वपूर्ण पर्व में कुल 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

कार्यक्रम की शुरुआत जयरागी स्थित सरहुल सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना मुख्य बैगा संतोष मुंडा ने अपने सहयोगियों गुलाब मुंडा, सुरजू मुंडा, मनोज मुंडा, बिछवा मुंडा और सुखू मुंडा के साथ पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराई. इस दौरान प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई. पूजा के उपरांत सरना स्थल से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में शामिल लोग पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर मांदर, नगाड़ा और ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़े. 

जहां युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी सामूहिक रूप से झूमते नजर आए. शोभायात्रा के बाजारटांड़ पहुंचने के बाद सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नृत्य मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. जो पारंपरिक झारखंडी नृत्य की लय और ताल ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया. कार्यक्रम के दौरान समाज के अगुवाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रेखा मिंज, उपप्रमुख हबील टोप्पो, कामिल भगत, बिक्रम भगत, रामसाय भगत,संजय साहू, प्रदीप साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा-

झारखंड

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा- 'राष्ट्रपति का अपमान करने वाली...'

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा

झारखंड

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा