मांडर की सरस्वती लकड़ा सकुशल घर लौटीं, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और प्रशासन की स...

मांडर की सरस्वती लकड़ा सकुशल घर लौटीं, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और प्रशासन की सक्रियता से हुआ समाधान

मांडर की सरस्वती लकड़ा सकुशल घर लौटीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और प्रशासन की सक्रियता से हुआ समाधान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मांडर के सरगांव निवासी सरस्वती लकड़ा की सकुशल घर वापसी हो गई है। मानसिक रूप से अस्वस्थ सरस्वती 13 जनवरी से गुम थी. उनके पति कृष्णा उरांव ने 16 जनवरी को मांडर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

जानकारी के अनुसार, सरस्वती पहले मुंबई और वहां से चेन्नई पहुंच गई थी. इस मामले की सूचना स्थानीय विधायक और राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को मिली, जिन्होंने तुरंत सरस्वती की सुरक्षित घर वापसी के प्रयास तेज किए.

मंत्री शिल्पी ने राज्य श्रम विभाग के प्रवासी नियंत्रण कक्ष और चेन्नई पुलिस से संपर्क किया. श्रम विभाग और चेन्नई पुलिस की सक्रियता, साथ ही सरस्वती द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से दी गई जानकारी के आधार पर उन्हें सुरक्षित पाया गया. कांग्रेस नेत्री सरिता तिग्गा ने भी इस मामले में पहल कर मदद की. सरस्वती लकड़ा अब चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से अपने पति कृष्णा उरांव के साथ ट्रेन के माध्यम से रांची के लिए रवाना हो चुकी है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरस्वती की सुरक्षित वापसी में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया और जनता से अपील की कि कोई भी व्यक्ति लापता होने पर तुरंत नजदीकी थाना को सूचित करें.

यह भी पढ़े: चंदवा के जिला परिषद बस पड़ाव में लाखों की लागत से बना शौचालय सालों से बंद, यात्रियों को हो रही भारी परेशान
 

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा-

झारखंड

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा- 'राष्ट्रपति का अपमान करने वाली...'