रांची में छाएगा क्रिकेट का रंग, झारखंड WPL का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज

By : Vaibhaw Vikram
रांची में छाएगा क्रिकेट का रंग, झारखंड WPL का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
आज रांची के JSCA स्टेडियम स्थित ओवल ग्राउंड में झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर सरायकेला के कलाकारों द्वारा शानदार छऊ नृत्य और अन्य कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया. झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी एवं संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने संयुक्त रूप से चारों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया.

सचिव सौरभ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग करना हमारी प्राथमिकता थी जिसे हम आज पूरा कर रहे है भविष्य में इस टूर्नामेंट को और भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा सौरभ तिवारी ने घोषणा की टीम का ऑक्शन नहीं हुआ है पर सभी प्लेयर्स को एक सम्मान जनक राशि एसोसिएशन द्वारा दी जाएगी. अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने इस आयोजन के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने घोषणा की कि विजेता टीम को 3 लाख और उपविजेता को 2 लाख रुपए की नगद राशि दी जाएगी.

इस टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में प्लेयर ऑफ दी मैच ,बेस्ट इकॉनमी बॉलर और सर्वाधिक छक्के मारने वाली खिलाड़ी को भी नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर जेएससीए के कोषाध्यक्ष अमिताभा घोष जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष संजय सहाय, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिन्हा, पूर्व संयुक्त सचिव पी एन सिंह, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य मिहिर प्रतिस टोपनो, संजय जैन, रमेश कुमार,धनबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शैलेन्द्र कुमार, खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवधेश कश्यप के साथ-साथ जेएससीए के कई आजीवन सदस्य भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के होटल लेमन ग्रीन में भीषण आग, 20 से अधिक लोगों की मौत; जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग

संबंधित सामग्री

CM हेमंत सोरेन से मिला विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों का डेलीगेशन, सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

CM हेमंत सोरेन से मिला विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों का डेलीगेशन, सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

CM हेमंत सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात

खुशबू कुमारी की संदेहास्पद मौत मामला: आरोपी प्रेमी नेहाल वर्मा को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

खुशबू कुमारी की संदेहास्पद मौत मामला: आरोपी प्रेमी नेहाल वर्मा को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने वाली खुशबू कुमारी की संदेहास्पद मौत मामले में जेल में बंद आरोपी प्रेमी नेहाल वर्मा को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

IND vs WI टी20: JSCA स्टेडियम जाने से पहले देख लें पार्किंग प्लान, कहीं मिस न हो जाए क्रिकेट का रोमांच

IND vs WI टी20: JSCA स्टेडियम जाने से पहले देख लें पार्किंग प्लान, कहीं मिस न हो जाए क्रिकेट का रोमांच

भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग और आवागमन की विशेष व्यवस्था की है.

आधार कार्ड में बदला नाम, बनाई फर्जी वंशावली.. जमीन फर्जीवाड़े के सनसनीखेज मामले का पर्दाफ़ाश, आरोपी गिरफ्तार 

आधार कार्ड में बदला नाम, बनाई फर्जी वंशावली.. जमीन फर्जीवाड़े के सनसनीखेज मामले का पर्दाफ़ाश, आरोपी गिरफ्तार 

जमीन फर्जीवाड़े के सनसनीखेज मामले का पर्दाफ़ाश हुआ है. जालसाज ने आधार कार्ड में अपना नाम बदलकर और फर्जी वंशावली बनाकर फर्जीवाड़ा किया.