न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत झारखंड ने पूरे देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है. पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के चिंतन शिविर में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया. यह सम्मान झारखंड को गुणवत्ता पूर्ण दावों के सफल निष्पादन, पारदर्शिता और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए प्रदान किया गया, जो राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में हो रहे सकारात्मक बदलाव का स्पष्ट प्रमाण है.
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह सफलता निरंतर मेहनत, प्रतिबद्धता और टीमवर्क का परिणाम है. उन्होंने कहा, “जब मेहनत रंग लाती है तो मनोबल कई गुना बढ़ जाता है. हमने जो वादा किया था, उसे निभाकर दिखाया है और आगे भी जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
मंत्री ने विशेष रूप से सदर अस्पताल रांची की सराहना करते हुए कहा कि यह अस्पताल आज देशभर में आयुष्मान भारत योजना के तहत नंबर वन बनकर एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरा है. उन्होंने इसे पूरे झारखंड के स्वास्थ्य तंत्र की सामूहिक सफलता बताया. उन्होंने आगे कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि मुझे थोड़ा समय दीजिए, मैं व्यवस्था बदलकर दिखाऊंगा. आज मिला यह राष्ट्रीय सम्मान उसी संकल्प और ठोस कार्यों का परिणाम है.”
इस दो दिवसीय कार्यक्रम (17-18 अप्रैल) में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए जसास (JHARKHAND STATE AROGYA SOCIETY) की टीम— छवि रंजन, सीमा सिंह, वैभव राय, डॉ. अखिलेश कुमार झा एवं आशीष रंजन ने सक्रिय भागीदारी निभाई. इस दौरान रांची सदर अस्पताल के उत्कृष्ट कार्यों को देशभर के प्रतिनिधियों के समक्ष रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया.
राज्य को मिला यह सम्मान न केवल झारखंड का गौरव बढ़ाने वाला है, बल्कि स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों के मनोबल को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा. यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि झारखंड स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन के नए मानक स्थापित कर रहा है. अंत में स्वास्थ्य मंत्री ने पूरी टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि झारखंड आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा और देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बनेगा.
ये भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के नए उपायुक्त राजीव रंजन ने CM हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात
आयुष्मान भारत में झारखंड का उत्कर्ष: रांची सदर अस्पताल बना राष्ट्रीय रोल मॉडल, पुणे में मिला प्रथम स्थान
“स्वास्थ्य क्रांति का असर: झारखंड को मिला राष्ट्रीय सम्मान, रांची सदर अस्पताल ने रचा इतिहास!”
संबंधित सामग्री
कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी
कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में भीषण आग लगने की सूचना सामने आ रही है.
मनोहरपुर: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम
मृतकों की पहचान बागचट्टा निवासी अगस्तीन टुडू के 7 वर्षीय पुत्र गुलशन टुडू और 3 वर्षीय पुत्री एंजेल टुडू के रूप में हुई
चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार
परिजनों के अनुसार, दिवांशी जन्म से ही फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित है. उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है
पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री
पवन साई झारखंड के संगठन महामंत्री बने.
पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार
पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है।