दर्दनाक हादसा

मनोहरपुर: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

मृतकों की पहचान बागचट्टा निवासी अगस्तीन टुडू के 7 वर्षीय पुत्र गुलशन टुडू और 3 वर्षीय पुत्री एंजेल टुडू के रूप में हुई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मनोहरपुर: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाई-बहन की छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान बागचट्टा निवासी अगस्तीन टुडू के 7 वर्षीय पुत्र गुलशन टुडू और 3 वर्षीय पुत्री एंजेल टुडू के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे रोज की तरह आनंदपुर डीएवी स्कूल से घर लौटने के बाद खेल रहे थे. शाम को काम से घर लौटने पर पिता ने दोनों बच्चों को घर पर नहीं पाया. इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. तलाश के दौरान घर से कुछ दूरी पर अमरूद के पेड़ के नीचे स्थित एक छोटे गड्ढेनुमा तालाब में दोनों बच्चों को देखा गया.बताया जा रहा है कि संभवतः पहले छोटी बहन एंजेल तालाब में डूबी होगी. उसे बचाने के प्रयास में उसका भाई गुलशन भी पानी में उतर गया होगा, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया. गुरुवार को परिजनों ने दोनों मासूम भाई-बहन का अंतिम संस्कार किया. इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

संबंधित सामग्री

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी 

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी 

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में भीषण आग लगने की सूचना सामने आ रही है.

चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

परिजनों के अनुसार, दिवांशी जन्म से ही फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित है. उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई झारखंड के संगठन महामंत्री बने.

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

राजगंज के मरचो कोचा जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजगंज के मरचो कोचा जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के पिता राजू टुडू ने कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है, उनका दावा है शनिवार की रात कुछ लोग उनके घर पहुंचे थे