रांची: श्रीमहावीर मंडल का झांकी व ताशा प्रतियोगिता विजेताओं के लिए पुरस्कार वितर...

रांची: श्रीमहावीर मंडल का झांकी व ताशा प्रतियोगिता विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह 15 अप्रैल को

रांची श्रीमहावीर मंडल का झांकी व ताशा प्रतियोगिता विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह 15 अप्रैल को

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: श्रीमहावीर मंडल रांची महानगर द्वारा रामनवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित भव्य झांकी एवं ताशा पार्टी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के उपरांत अब विजेताओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन महानगर अध्यक्ष श्रीकुणाल अजमानी की  अध्यक्षता मै किया जा रहा है.

यह समारोह दिनांक 15 अप्रैल, बुधवार को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रथम तल्ला स्थित सभागार में संध्या 04:00 बजे से आयोजित होगा. इस अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले झांकी एवं ताशा पार्टी दलों को शील्ड एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष रामनवमी महोत्सव के दौरान निकली भव्य झांकियों और ऊर्जावान ताशा प्रस्तुतियों ने पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया था. विभिन्न मंडलों ने अपनी कला, अनुशासन और भक्ति भाव का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया.

समारोह में शहर के गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की जाएगी तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

अतः सभी झांकी एवं ताशा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले मंडलों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना पुरस्कार ग्रहण करें एवं कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाएं. यह जानकारी श्रीमहावीर मंडल के प्रवक्ता बादल सिंह ने दी.

यह भी पढ़ें: अंबेडकर जयंती पर पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने दी श्रद्धांजलि: समाज के उत्थान का लिया संकल्प

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा

झारखंड

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा