न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्टा मालिक से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया हैं. यह रंगदारी टीएसपीसी (TSPC) के नाम पर मांगी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया हैं. जानकारी के अनुसार, व्यवसायी को धमकी दी गई कि यदि तय राशि नहीं दी गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा. इस घटना के बाद ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं.
यह भी पढ़े: रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस