राजगंज: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी पहल, मोबाइल नंबर पंजीकरण अनिवार्य, सेवा होगी और बेहतर

राजगंज: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी पहल, मोबाइल नंबर पंजीकरण अनिवार्य, सेवा होगी और बेहतर

राजगंज बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी पहल मोबाइल नंबर पंजीकरण अनिवार्य सेवा होगी और बेहतर

न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कतरास के सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उपभोक्ताओं के लिए एक अहम सूचना जारी की गई है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब बेहतर सेवा, सटीक बिलिंग और शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए बिजली अकाउंट के साथ मोबाइल नंबर पंजीकरण कराना जरूरी है. विभाग के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी सहायक विद्युत अभियंता (सब-डिवीजन) कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा कर पंजीकरण सुनिश्चित करें.

पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज

  • उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर पंजीकरण के लिए:
  • स्व-अभिप्रमाणित आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • पंजीकृत किए जाने वाले मोबाइल नंबर का विवरण .
  • यदि किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर दर्ज कराया जाना है, तो:
  • उस व्यक्ति की स्व-अभिप्रमाणित पहचान पत्र की कॉपी
  • लिखित सहमति पत्र अनिवार्य होगा .

इन समस्याओं के लिए तुरंत करें शिकायत दर्ज

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सीधे अपने क्षेत्रीय कार्यालय में लिखित आवेदन दें. प्रमुख समस्याएं इस प्रकार हैं:

  • बिल नहीं मिलना
  • बिल में त्रुटि या अपडेट समस्या
  • मीटर नंबर में गड़बड़ी
  • मीटर खराब होना
  • अन्य तकनीकी समस्या

विभाग की अपील: सहयोग करें, सेवा बेहतर बनाएं

सहायक विद्युत अभियंता, कतरास ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर मोबाइल नंबर पंजीकरण कराएं और अपनी शिकायतें निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज करें. इससे बिजली सेवा को अधिक पारदर्शी, तेज और उपभोक्ता अनुकूल बनाया जा सकेगा.
- सहायक विद्युत अभियंता
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, कतरास

यह भी पढ़ें: भरनो अंचल की कर्मी अंजू देवी हुईं सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा

झारखंड

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा