इंदिरा चौक झरिया के होनहार राज ताँती का SSB में चयन, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

By : News11 Bharat
इंदिरा चौक झरिया के होनहार राज ताँती का SSB में चयन, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

न्यूज़11 भारत
झरिया/डेस्क:
इंदिरा चौक झरिया के होनहार युवक राज ताँती का SSB (सशस्त्र सीमा बल) में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है. अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर राज ताँती ने यह सफलता प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती. उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे मुहल्ले का नाम रोशन हुआ है.

इस अवसर पर झरिया विधानसभा यूथ के पूर्व अध्यक्ष रवि सिंह ने राज ताँती को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी. स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने राज की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी. राज ताँती की इस सफलता से मुहल्ले में हर्ष और उत्साह का माहौल है. सभी ने उनके साहस, संघर्ष और समर्पण की सराहना करते हुए ईश्वर से उनके सफल और गौरवशाली भविष्य की कामना की. 

यह भी पढ़े: रांची: सांसद खेल महोत्सव का समापन आज, वर्चुअल माध्यम से PM मोदी होंगे शामिल
 
संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.