मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: पिपरवार क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम बुंडू में आयोजित होने वाले मंडा पूजा महोत्सव को लेकर बुंडू मंडा पूजा समिति द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है.इसी क्रम में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मंडा पूजा महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा.इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने हजारीबाग स्थित आवासीय कार्यालय में सांसद मनीष जयसवाल से भेंट कर उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया. वहीं बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को भी मंडा पूजा महोत्सव में आने का न्योता दिया गया.
समिति के सदस्यों ने बताया कि 28 मई 2026 को बुंडू गांव में भव्य रूप से मंडा पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है आयोजन में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे.प्रतिनिधिमंडल ने तीनों जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया.इस दौरान तीनों जनप्रतिनिधियों ने मंडा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन समिति को दिया.मौके पर बुंडू मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण साहू,उपाध्यक्ष लक्ष्मण मंडल,शिवम साहू, विक्की साहू सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: खलारी थाना में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित, जयदीप टोप्पो को दी गई भावभीनी विदाई