न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र सए निकाल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक प्रेग्नेंट महिला की अपने घर पर संदेहास्पद मौत हो गई है. महिला की पहचान 27 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है. वहीं जानकारी यह भी निकल के सामने आई है कि प्रेग्नेंट महिला का 2 दिन बाद डिलीवरी होना था.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रांची के लोअर बाजार थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं बताया यह भी जा रहा है कि मृतक महिला डाल्टनगंज की रहने वाली थी. पुलिस ने इस मामले की जानकारी उनके परिवार वालों को दे दी है. आनन फानन में उनके परिजन रांची पहुंच गए हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा. तथा कथित तौर पर महिला का अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा था. सभी यह कयास लगा रहे हैं कि इसी से तंग आकर महिला ने गुस्से में आकार आत्महत्या कर ली है. महिला के परिवार वालों ने थाने में इस मामले को लेकर लिखित शिकायत भी दर्ज की है. लिखित शिकायत के आधार पर इस मामले पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई भी की जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें, महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है.
यह भी पढ़ें: भाजपा नेताओं ने इंद्रजीत महतो का जाना कुशल क्षेम, पिछले पांच वर्षों से हैं इलाजरत