आज रांची के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, समय से पहले निपटा लें अपना काम

आज रांची के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, समय से पहले निपटा लें अपना काम

आज रांची के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल समय से पहले निपटा लें अपना काम

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली हैं. JBVNL के तहत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, कोकर द्वारा जारी सूचना के अनुसार RDSS कार्य के कारण कई इलाकों में दिन के समय बिजली बाधित रहेगी. विभाग के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक अमेठिया नगर, महुआटोली, नामकुम न्यू मकचुंद टोली, चुटिया, ढेलाटोली, कोकर, आनंदनगर, नीचे कोचा, नामकुम और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.

इसके अलावा, 33 केवी कुसई लाइन के शिफ्टिंग कार्य के चलते भी निर्धारित समय के लिए शटडाउन लिया जाएगा. दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम के पास लाइन शिफ्टिंग के कारण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान घाघरा, कुसई, डोरंडा बाजार, अनंतपुर, निवारणपुर मजिस्ट्रेट कॉलोनी और हिनू जैसे इलाकों में बिजली नहीं रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपनी आवश्यक तैयारियां कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: अप्रैल में ही जून वाली गर्मी! झारखंड में मौसम का कहर.. हीटवेव का खतरा
 
संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा-

झारखंड

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा- 'राष्ट्रपति का अपमान करने वाली...'