न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: खूंटी मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज (3 जून) IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने कोर्ट में अपनी पासपोर्ट जमा की. सिंगापुर से वापस लौटने के बाद PMLA की विशेष कोर्ट में उन्होंने अपना पासपोर्ट जमा किया. आपकी जानकारी के लिए बता दे, बेटी की इलाज के लिए दोनों सिंगापुर गए थे. इसकी इजाजत कोर्ट ने उन्हें दी थी. सिंगापुर से वापस लौटने के एक सप्ताह के भीतर दोनों को अपना पासपोर्ट जमा करना था.
बता दें, खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में करीब 28 माह पूजा सिंघल जेल में रही थी. कोर्ट से बेल मिलने के बाद से जेल से पूजा सिंघल बाहर है. मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर 11 मई 2022 को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूजा सिंघल उनके अभिषेक झा और CA सुमन कुमार सिंह के अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी.
इस छापेमारी के दौरान ED को सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से 19.31 करोड़ कैश बरामद हुए थे. वहीं मामले में अभिषेक झा चार्जशीटेड आरोपी है. जिसके बाद ईडी ने समन जारी करके इनसे कई दिनों तक पूछताछ की थी.
यह भी पढ़ें: रांची में छाएगा क्रिकेट का रंग, झारखंड WPL का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज