न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के सेंट्रल लाइब्रेरी में बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अफरा-तफरी मच गयी. पैनल ट्रिप होने की वजह से बिजली बंद हो गया. जानकारी के अनुसार, सोलर पैनल में शॉर्ट सर्किट हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. शॉर्ट सर्किट लड़कियों के सेक्शन में हुआ. बिजली मिस्त्री ने मौके पर पहुंच कर फौरन काबू किया और बिजली बहाल की गयी.
यह भी पढ़ें- पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, कमरे में हुई घटना.. जांच में जुटी पुलिस