चैनपुर के सिविल गांव में हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, पत्थर से...

चैनपुर के सिविल गांव में हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, पत्थर से कूचकर हुई थी हत्या; दो नाबालिग निरुद्ध

चैनपुर के सिविल गांव में हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा पत्थर से कूचकर हुई थी हत्या दो नाबालिग निरुद्ध

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क:  चैनपुर अंचल अंतर्गत कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के सिविल गांव स्थित गोटू टोंगरी में मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. पुलिस ने न केवल शव की शिनाख्त की, बल्कि हत्या में शामिल दो विधि विरुद्ध बालकों को भी हिरासत में ले लिया है.बीते दिनों सिविल गांव के गोटू टोंगरी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था. हत्यारों ने पहचान छुपाने की नीयत से युवक का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था. कुरुमगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव की पहचान बजरंग उरांव (21 वर्ष) के रूप में की, जो गुमला के दुनदुरिया स्थित बैंक कॉलोनी का निवासी था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरुमगढ़ थाना में कांड संख्या- 04/26 दर्ज की गई. पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. इस हत्याकांड में दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है.पुलिस पूछताछ के दौरान विधि विरुद्ध बालक जितेंद्र कच्छप की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक बजरंग उरांव का मोबाइल फोन उसके घर से बरामद कर लिया है. पुलिस ने मोबाइल को विधिवत जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 103(1), 238(b) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है.दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड  में उपस्थापन हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. 24 घंटे के अंदर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने पर स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की जा रही है.

यह भी पढ़ें: देवघर साइबर थाने की बड़ी कार्रवाई में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी योजनाओं और कैशबैक के नाम पर करते थे ठगी

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा

झारखंड

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा