पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशा अनुसार पर रविवार को घाघरा थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों की कड़ी जांच की.
जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे बाइक चालकों को पुलिस ने पकड़ा. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया और उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए आगे से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की हिदायत दी गई. पुलिस अधिकारियों गणेश ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान घाघरा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ ने मांगों को लेकर विधायक अमित कुमार यादव को सौंपा ज्ञापन