फेस टाइम के जरिए पुलिस और कोल माफिया चोरी का सिंडिकेट चलाने की तैयारी में: बाबूलाल मरांडी

फेस टाइम के जरिए पुलिस और कोल माफिया चोरी का सिंडिकेट चलाने की तैयारी में: बाबूलाल मरांडी

धनबाद में बढ़ी आईफोन की बिक्री

फेस टाइम के जरिए पुलिस और कोल माफिया चोरी का सिंडिकेट चलाने की तैयारी में बाबूलाल मरांडी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बड़े पैमाने पर हो रहे कोयला चोरी पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब से ईडी की दबिश बढ़ी है और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोयला चोरी की पोल खोली, तब से धनबाद में अवैध कोयले के 'धंधे' पर एक अघोषित आंशिक अल्प विराम लगा है, माफियाओं में डर पैदा हुआ और लूट थोड़ी कम हुई. उन्होंने कहा कि लेकिन अब विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि कोयला चोर फिर से सक्रिय हो रहे हैं और कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए उन्होंने अपने 'कम्युनिकेशन' का तरीका बदल दिया है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चौंकाने वाली सूचना यह है कि धनबाद के बैंक मोड़  स्थित एक दुकानदार ने हाल ही में करीब 55 iPhones मंगाए हैं. मकसद साफ है सामान्य कॉल ट्रेस होने के डर से अब FaceTime के जरिए पुलिस और माफिया मिलकर कोयला चोरी का सिंडिकेट चलाने की तैयारी में है. बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों से आग्रह किया कि धनबाद में अचानक सक्रिय हुए इन आईफोन और इनके खरीदारों और नामी-बेनामी उपयोगकर्ताओ पर कड़ी निगरानी रखी जाए. कहा कि ये चोर चाहे जितनी तकनीक बदल लें,  प्रदेश की संपत्ति की लूट रोकवाने के लिये वे इन्हें बेनकाब करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें- शराब घोटाला मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज 
 
संबंधित सामग्री

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

झारखंड

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

झारखंड

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

ब्लॉक रोड तेतरियाडीह में वारदात, खरीदारी के बहाने दुकान पर रुके थे अपराधी

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

झारखंड

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

झारखंड

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के ज्ञापन पर नगर अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

झारखंड

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित