पिस्टल और उग्रवादी पर्चे सहित पकड़ाए पीएलएफआई के सदस्य को मिली08 वर्ष कारावास और ...

कोर्ट न्यूज

पिस्टल और उग्रवादी पर्चे सहित पकड़ाए पीएलएफआई के सदस्य को मिली08 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा

एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने सुनाई सज़ा

पिस्टल और उग्रवादी पर्चे सहित पकड़ाए पीएलएफआई के सदस्य को मिली08 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने कुरडेग थाना कांड संख्या 21/2017 के तहत दर्ज आर्म्स एक्ट के आरोपी को 08 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा सुनाई. 

मामले में लोक अभियोजन निशि कच्छप ने बताया कि 16 अप्रैल 2017 को कुरडेग पुलिस गश्ती में निकली थी. इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुरडेग बस स्टैंड के पास स्थित शौचालय के करीब कुछ संदिग्ध लोग खड़े है. सूचना के आलोक में पुलिस की गश्ती टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची. जहां मौजूद संदिग्धों के द्वारा शौचालय की दीवार पर प्रतिबंधन उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नामक उग्रवादी संगठन का पर्चा चिपकाते हुए पाया गया. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को दबोचते हुए उनकी तलाशी ली तो उनमें से एक व्यक्ति आनंद सोरेंग के पास से पुलिस को एक देशी पिस्टल, मैगजीन, 09 एमएम की जिंदा कारतूस और पीएलएफआई संगठन के कुछ पर्चे मिले. जिसपर प्रशासन और सरकार के विरुद्ध बातें लिखी थी.

पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सदस्य आनंद सोरेंग सहित अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. आज इसी मामले में सुनवाई करते हुए एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजन निशि कच्छप द्वारा पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आनंद सोरेंग को दोषी करार देते हुए 08 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा मुक़र्रर किए.

यह भी पढ़ें: खेत से सब्जी लेकर लौट रहा कुम्हरों का ग्राम प्रधान वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से हुआ घायल

संबंधित सामग्री

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा