Peace Committee meeting held at Bharno Police Stat

भरनो थाना में शांति समिति की हुई बैठक, मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय

आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को भरनो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार सिंह,एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने संयुक

By : Vaibhaw Vikram
भरनो थाना में शांति समिति की हुई बैठक, मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को भरनो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार सिंह,एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की. बैठक में विभिन्न ताजिया कमेटियों के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया. बैठक में मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इस दौरान मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. 

अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान सभी समुदायों के लोगों को आपसी समन्वय और सहयोग की भावना बनाए रखनी चाहिए,ताकि पर्व शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सके. पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी को बिना सत्यापन के आगे साझा नहीं करने की अपील की.  विशेष रूप से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने से बचने की सलाह दी गई. अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहें कई बार सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं,इसलिए सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं. 

बैठक में मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध का भी उल्लेख किया गया. प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि सरकार एवं न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन सभी को करना होगा. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि,असामाजिक तत्वों की हरकत अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. जुलूस मार्गों पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवान लगातार निगरानी करेंगे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. 

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सभी ताजिया कमेटियां निर्धारित समय और तय मार्ग का पालन करें. प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए पर्व मनाने से किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न नहीं होगी. उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है. बैठक में उपस्थित ताजिया कमेटियों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. 

सभी ने एक स्वर में कहा कि भरनो क्षेत्र में वर्षों से आपसी भाईचारे और सौहार्द की परंपरा रही है, जिसे आगे भी कायम रखा जाएगा. लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया. मौके पर एसआई मंटू चौधरी, अभिनंदन कुमार, सदर नबी फ़रास, सकीम अंसारी, सोबराती अंसारी, हाकिम खान,मीर दुबराज, इदरीश खान, मोकीम अंसारी, मंजूर आलम, मीर अनवर, हरिशंकर शाही, चंद्रमोहन महतो, अजित केशरी, मकसूद अंसारी सहित विभिन्न ताजिया कमेटियों के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: नशा मुक्ति अभियान: बहरागोड़ा और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की मौजूदगी में छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.