गढ़वा जिले के 35वें उपायुक्त के रूप में पशुपतिनाथ मिश्रा ने दिया योगदान, कहा- विकास की गति होगी तेज

गढ़वा जिले के 35वें उपायुक्त के रूप में पशुपतिनाथ मिश्रा ने दिया योगदान, कहा- विकास की गति होगी तेज

गढ़वा जिले के 35वें उपायुक्त के रूप में पशुपतिनाथ मिश्रा ने दिया योगदान कहा- विकास की गति होगी तेज

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिला के 35वें जिलादंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने विधिवत पदभार ग्रहण किया. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज गढ़वा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित गरिमामयी वातावरण में उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी संभाली. इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ दिया.

पदभार ग्रहण करने के उपरांत गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने अपने सम्बोधन में जिले के समग्र विकास को नई गति और दिशा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को प्राथमिकता के आधार पर जिला प्रशासन कार्य करेगी एवं शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे.गढ़वा जिले के नवनियुक्त उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी,प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सहज और निर्बाध रूप से पहुँच सके.

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. साथ ही प्रशासन को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील एवं जनकेंद्रित बनाते हुए आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी. उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान अवसर और सुविधाएँ पहुँचाना है. इसी भावना के साथ प्रशासन जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए गढ़वा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेगी.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में कुर्सी की जंग फिर हुई तेज, सिद्धारमैया ही बने रहें सीएम या फिर डीके सम्भालें कमान, कांग्रेस आलाकमान परेशान!

संबंधित सामग्री

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

झारखंड

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

झारखंड

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

ब्लॉक रोड तेतरियाडीह में वारदात, खरीदारी के बहाने दुकान पर रुके थे अपराधी

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

झारखंड

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

झारखंड

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के ज्ञापन पर नगर अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

झारखंड

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित