गढ़वा में गोलीबारी

गढ़वा में गोलीबारी से दहशत, दूध पहुंचाने निकले व्यक्ति पर फायरिंग, अस्पताल में चल रहा इलाज.. जांच में जुटी पुलिस 

गढ़वा थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया. घायल की पहचान गुर्दी गांव निवासी शेख कुदुस अंसारी के रूप में हुई है.

By : Ark Sahuliyar
गढ़वा में गोलीबारी से दहशत, दूध पहुंचाने निकले व्यक्ति पर फायरिंग, अस्पताल में चल रहा इलाज.. जांच में जुटी पुलिस 

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया. घायल की पहचान गुर्दी गांव निवासी शेख कुदुस अंसारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, शेख कुदुस राजमिस्त्री का काम करते हैं और दूध पहुंचाने का भी काम करते हैं. सुबह दूध लेकर गढ़वा आने के दौरान गुर्दी पहाड़ के पास गांव के ही कुछ लोगों ने उनके सीने में गोली मार दी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ के बाद घटनास्थल की ओर रवाना हो गई. परिजनों ने पूर्व से विवाद चलने की बात कही है.

मंगलवार सुबह शेख कुदुस अंसारी अपने घर से दूध लेकर गढ़वा काम के लिए निकले थे. इसी दौरान गुर्दी पहाड़ के पास उन पर गोली चला दी गई. गोली सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी रास्ते से गढ़वा काम करने आ रहे कुछ लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. हमलोगों के परिवार के साथ पहले से विवाद चल रहा है. इसी विवाद को लेकर पहले भी मारपीट हुई है और कई लोग जेल जा चुके हैं. आज सुबह कुदुस दूध लेकर गढ़वा जा रहे थे, तभी गुर्दी पहाड़ के पास गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी. घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना प्रभारी पुलिस दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायल शेख कुदुस अंसारी से घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है. गढ़वा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- लंबे समय से धूल फांक रही मनोहरपुर CHC की अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई चाईबासा सदर अस्पताल 

 

संबंधित सामग्री

पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, कमरे में हुई घटना.. जांच में जुटी पुलिस 

पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, कमरे में हुई घटना.. जांच में जुटी पुलिस 

पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में अमरजीत चौहान उर्फ छोटू नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई.

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

लंबे समय से धूल फांक रही मनोहरपुर CHC की अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई चाईबासा सदर अस्पताल

लंबे समय से धूल फांक रही मनोहरपुर CHC की अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई चाईबासा सदर अस्पताल

मनोहरपुर प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन को मंगलवार को सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया गया.