समीक्षा बैठक

पलामू पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों और अपराधियों की निगरानी पर दिया जोर

विगत 10 वर्षों में जेल से रिहा हुए लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी और गृह भेदन के अभियुक्तों का अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित करें

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों और अपराधियों की निगरानी पर दिया जोर

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी की अध्यक्षता में  जिले की महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी का  समीक्षा बैठक किया गया. पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण और कांडों के त्वरित अनुसंधान को लेकर कड़े दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिया कि अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाए और विगत 10 वर्षों में जेल से रिहा हुए लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी और गृह भेदन जैसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों का अनिवार्य रूप से सत्यापन सुनिश्चित किया जाए. इसके साथ ही, लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

बैठक में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गश्ती दल की निगरानी हेतु क्यूआर कोड स्कैन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई. मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने, डायल-112 की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और बीट पुलिसिंग को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया. पूर्व माह के एजेंडे पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दैनिक रूप से अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ बैठक कर कार्यों का नियमित अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया. आगामी माह में इन सभी बिंदुओं पर पुनः विस्तृत समीक्षा की जाएगी. बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओ.पी. प्रभारी और शाखा प्रभारि मौजूद रहें .

यह भी पढ़ें: एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव को लेकर हलचल तेज, 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा चेयरमैन से मुलाकात

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.