न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के नावाबाजार थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने की. बैठक में होली के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. इस अवसर पर थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे. बैठक के बाद होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया. उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच समन्वय को मजबूत करना तथा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देना रहा. नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने कहा किपर्व-त्योहार समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देते है. उन्होंने लोगों से अपील की कि होली के दौरान शांति बनाए रखें, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. अंत में सभी ने मिलकर होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़े: रोहतास से पटना जा रही ट्रैवलर-डंफर से टकराई, एक महिला की मौत, दर्जनों घायल