पलामू में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती, DC ने चलाया विशेष अभियान का निर्देश

By : Vaibhaw Vikram
पलामू में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती, DC ने चलाया विशेष अभियान का निर्देश

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को DC कार्यालय कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक में नशे के खिलाफ चल रही गतिविधियों की गहन समीक्षा की गयी. बैठक में एनकोर्ड से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गयी. सर्वप्रथम बैठक में DC ने पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की. इस दौरान DC शेखावत ने पांकी, मनातू, पीपराटांड़, छत्तरपुर, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष एवं प्रभावी रूप से चेकिंग चलाने की बात कही. डीसी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि राज्य में कहीं भी नशे के अवैध कारोबार पर पूर्ण रूप से रोक लगाया जाये. 

उन्होंने जिले के बाहर को जाने वाली सड़कों पर भी लगातार अभियान चलाने की बात कही. इसी तरह रेल मार्गो पर भी विशेष नज़र रखने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग भी नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री में शामिल है, वैसे लोगों के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही. इसी प्रकार DC द्वारा शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षण संस्थानों के आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानों की जानकारी ली गयी बताया गया कि एक स्कूल के समीप लाइसेंसधारी शराब दुकान का संचालन किया जाता है.

इस पर डीसी ने उक्त दुकान के बाहर एक जागरूकता पोस्टर लगाने के निर्देश दिये.पोस्टर में स्पष्ट रूप से यह बात लिखने पर बल दिया गया कि स्कूली बच्चों या 18 वर्ष के नीचे आयु के युवाओं को शराब नहीं बेची जाएगी. वहीं डी-अडीकशन सेंटर खोलने को लेकर आने वाली सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करते हुए, इसे जल्द से जल्द क्रियाशील करने की बात कही. उन्होंने इसके लिये जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व सिविल सर्जन को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित रखने पर बल दिया.

अफीम व गांजे के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें:एसपी
बैठक में एसपी कपील चौधरी ने  थाना प्रभारी से जिले में अफीम व गांजे के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया. उन्होंने सभी थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र के एक सार्वजनिक स्थान एवं स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाने को लेकर निर्देशित किया. बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री और नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. इसके अलावे अंतर विभागीय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. मौके पर उपरोक्त के अलावे सदर एसडीओ, शिक्षा एवं कृषि विभाग के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में वज्रपात का कहर: आम चुनने गए 7 बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, 13 वर्षीय बच्ची की मौत

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

मामले में कोर्ट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों को समय दिया गया है.

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

लखीसराय की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने वीरूपुर थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। irpur

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

मामले में कोर्ट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों को समय दिया गया है.

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है।